Friday, January 13, 2023

जी बहलाता रहा!


[ रुख़ हवायों के बताता रहा, पुर्ज़े खतों के उड़ाता रहा ]

ख़त में मेरा पता कहाँ था, यही इलज़ाम लगाता रहा!


वो अपने ज़ख्म कुछ इस तरह सहलाता रहा 

ख़ैरियत मेरी पूछता रहा, जी बहलाता रहा!


नम होने न दिया आँखों को 

खुश्क ठहाकों से उनको सुखाता रहा!

और बातों पर उसकी आँख जब मेरी भर आई 

मुझे ही दिलासा दिलाता रहा !

रुख़ हवायों के बताता रहा, पुर्ज़े खतों के उड़ाता रहा !


खुदा होने की आदत थी उसको 

अपने ग़म तो दिखाए पर दर्द को हँसी में उड़ाता रहा 

ख़ैरियत मेरी पूछता रहा, जी बहलाता रहा!


No comments:

Post a Comment

Sajeev ant!

सजीव अंत! इस अस्पताल में, जहाँ हर क्षण जीवन उत्पन्न और विलुप्त हो रहा है, मेरा यह शरीर रोग और पीड़ा से जूझ रहा है  मेरे परिजन और अभिक्षक ...