Tuesday, May 14, 2013

daivroopi insaan ya manushyaroopi dev

माँ भी इंसान होती है,
हमेशा सही कहना और करना है,
क्योंकि वो तो सच का दृष्टान्त होती है,
इसके बोझ तले  वो जीती है
उसे कहाँ स्वछंदता मनमानी की,
वो तो उत्कृष्टता की प्रतिमान होती है,
उसको तो सहनशील होना है,
श्रेयहीन अविराम उद्यम करना है,
वही  तो धरती पर
दैव गुणों की प्राण होती है,
सच ही तो है,
कि  माँ भगवान  होती है
कितना सरल हो जाये
 उसका जीवन
यदि बस इतना याद रहे
कि  माँ भी इंसान होती है. 


Monday, May 6, 2013

No spice in life!

No spice in the life, no mirchi, no ginger,
entertainment jati dikhla ke middle finger,
All methods of enjoyment hue miserably fail,
chahe haro ya jeeto maza deta na koi khel,
apne hi ghar mein yaron, nahin milti apni space,
there's a toilet in the house, by God's grace,
Job, ghar ke kaam, family responsibility,
kahan se layun zindagi, day to day mein nahin milti,
mere dost mere apne sabhi mujhse hain naraaz,
no more am I person, they say that I was,
mujhse time mangte hain, dekho kaise hain ye fool,
teen baar bola tha maine, mujhko hai kubool,
saalon! tum bhi aaye thei, bhala kaise gaye bhool,
sheeshe mein dekhoon to mijhko dikhta thanda pizza,
main most welcome hoon, agar free mein miljaa,
potential apna maine kehte kiya hai waste,
jo potpourri banayi, uska balance karo taste,
mujhko 'main' rehne do, mana main hoon different,
girebaan mein jhanko, hoon main sabhi mein present,
jab tum happy ho, tab tum tum ho,
jab unhappy ho, tab tum gum ho,
tab jo tum ho, wo hai sad singer,
no spice in life, no mirchi, no ginger!!

Saturday, May 4, 2013

how to keep good things simple?

how simple are things
when things are simple
when I am me
and you are you
in my eyes there's a twinkle
and on your cheek, a dimple
how simple are things
when things are simple!

you like being happy
and I like being good
we like doing
what we would
and we like each other
no worries, no rumple
how simple are things
when things are simple!

from where does creep in
the urge to possess
need for more
more than we actually are
the desire
to peep into wimple
no more,
things are simple

it is the greed
to have more
of what we enjoy
and that is
when we start to tipple
how to keep
good things simple!




iron deficiency anaemia

सच है,
देश में अपने खून की बहुत कमी है!
ज्वारभाटा जो दौड़ता था गायब है,
अब तो रगों में सिर्फ एक नमीं है।
उसूल, नैतिकता, पौरुष कुछ नहीं,
सिर्फ मनमानी,
जिसको सहेजना था उसी को रौंद डाला
अब खून खून नहीं, हो गया है पानी,
कैसे इतनी हैवानगी ये सह गया,
खौला नहीं जो खून,
लगता है आज़ादी में ही सारा बह गया .
इस कमी को नहीं कर सकता पूरा कोई रक्तदान
ना ही एक दिन अचानक मिलेगा कोई वरदान,
ना इसका उपचार होगा रटने से चौपाई और दोहा
हमें तो लेना होगा अपनी ही संकीर्ण मानसिकता से लोहा
और शायद समाज के पुनरूज्जीवन के लिए
एक-एक रक्त कोशिका को बड़े यत्न से बनाना होगा
लगता है एक बार फिर
जनतंत्र में से स्वराज खोजने के लिए
 कई लौहपुरुषों को लहू बहाना होगा
ये कैसी रक्ताल्पता है, जो खून बहाने से पूरी होगी
यदि बनाना है लोहा समाज में तो
अब हमारी सोच में एक लौह-क्रांति ज़रूरी होगी 


Sunday, April 14, 2013

aarzoo-e- ishq

ना वो रात हुई
ना वो बरसात हुई,
हद तो ये है दोस्तों
कि ना ही वो मुलाक़ात हुई
रात से पहले
शाम-ए -ज़िन्दगी आ पहुंची
आरज़ू -ए -इश्क
की कहाँ हमें नसीब
निशात हुई

यूं तो बहुत मिले
दोस्त, ग़मख़्वार , हमसफ़र
ज़िन्दगी एक पूरी बिसात हुई
बस वोही हसीं नहीं मिली
जिसकी थी दरख्वास्त हुई
और जो मिली
वो किसी इश्क से पहले ही
शरीक़ -ए -हयात हुई

अब करें तो क्या करें
और तब करते तो क्या करते
ना पहले हिमाक़त हुई
न अब हिज़ाक़त हुई
आशिक़ तो बन ना सके
जो हुई तो बस
आशिकों सी हालत हुई

मिज़ाज़ रुमानि
अंदाज़ रुहानि
यूं भी होती  है दोस्तों कभी
जो मेरे साथ हुई
कि  अपनी ही ना कोई
सिकाहत हुई
ना वो रात हुई
न वो बरसात हुई!

few  word  meanings
निशात - ख़ुशी
ग़मख्वार - जो दुःख बांटे
शरीक ए  हयात - लाइफ पार्टनर
हिमाकत - जुर्रत
हिज़ाकत - wisdom
सिकाहत - reliability

Friday, April 12, 2013

nehle ko nehla mila

एक तोते ने उठाकर कार्ड
हमें था बतलाया
कि यह साल बुरा होगा
तुम्हारे चाहने वालों के हाथों ही
तुम्हारा हाल बुरा होगा
और इसके ज़िम्मेदार भी तुम
खुद ही होगे
उल्टा पड़ेगा
तुम जो भी कहोगे
हमने छाती फुला  कर कहा
हम ऐसी भविष्यवाणी नहीं मानते
अरे! यह कार्ड पहले से ही लिखे होते हैं
क्या हम नहीं जानते!
हम सचमुच नहीं जानते थे
की कर्म भी पहले से ही लिखे होते हैं
क्योंकर हमें वो पसंद आते हैं
जिनके तेवर तीखे होते हैं
अब भुक्तो अपने चयन का परिणाम
हे दोस्तों तुम्हें शत शत प्रणाम
तुम्हे शत शत प्रणाम
पर यह मत भूलो
की दोस्त हम भी तुम्हारे ही हैं
पसंद तुम्हारी हैं
इसीलिए  कुछ न्यारे हम भी ही है!

Monday, April 1, 2013

shuqriya


tu kehta hai ki kyon pada teri zindagi pe mera saya
main khuda ka shuqr karta hoon ki tu meri zindagi mein aaya
mujhe to uska ehsanmand hona hi hai
na jaane kyon use tera nahin mera khayal aya
khair shuqriya tera bhi hai
tune meri badi ko mujhse milwaya
varna main na jaane kis khushfahmi mein tha
sabne to mujhe jhootha hi aaina dikhlaya
kehte hain har bura aadmi ek nek kaam karta hai
isliye mera wada hai ki tu bhi kahega kabhi
ki chalo kuchh to kaam aya!

Success quote

Success is often like a magic trick, you dont see the preparation and hard work behind!!